Discussion regarding national projects: आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रीय परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की… जहा उन्होंने कई विभिन्न मामलों पर जोर दिया.

राष्ट्रीय परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की
सीएम ने कहा की राज्य और केंद्र सरकारों के सशक्त व प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप MP में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है.
Discussion regarding national projects: नई दिशा और गति प्रदान कर रहा

और इससे रेल, सड़क, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से जुड़ी परियोजनाओं पर तेज़ गति और स्पष्ट परिणामों के साथ कार्य निरंतर प्रगति पर जारी है.. जो प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है..
समन्वय का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा
साथ ही सीएम ने कहा की विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर और प्रभावी निगरानी में ‘प्रगति पोर्टल’ आज विभिन्न राज्यों के बीच सशक्त समन्वय का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है..
पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक सुदृढ़ हुई
Discussion regarding national projects: इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार के साथ सरल, सुगम एवं परिणामोन्मुखी समन्वय सुनिश्चित हो रहा है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक सुदृढ़ हुई है..
युक्तियुक्त दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे
मुख्यमंत्री ने कहा की अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि.. मध्यप्रदेश में समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए, भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप दूरदर्शी, सुविचारित और युक्तियुक्त दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं..

