Many names will change in 2026 as well: मध्यप्रदेश में BJP सरकार के दौरान नाम बदलने का ट्रेंड तेज हुआ है.. बता दें की 2025 में सीएम मोहन यादव ने कई शहरों और जगहों के नाम बदले है.

ऐलानों के बाद कई जिलों, शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए. जैसे भोपाल, उज्जैन, कटनी, देवास की नई पहचान सामने आई.
नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था.
इस साल नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था.
उनकी घोषणाओं के बाद यह विषय सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया का नहीं रहा, बल्कि सार्वजनिक चर्चा का अहम हिस्सा बन गया.
सीएम मोहन यादव ने नाम बदलने का काम इस साल की शुरुआत में ही करना शुरू कर दिया था.
5 जनवरी को बड़नगर में सीएम राइज स्कूल भवन का लोकार्पण के दौरान 3 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की.
उन्होंने गजनीखेड़ी गांव को चामुंडा महानगरी, मौलाना गांव को विक्रम नगर और जहांगीरपुर गांव को जगदीशपुर नाम दिया था. सीएम यादव ने कहा था कि.. उन्हें ‘मौलाना’ लिखने और पढ़ने में अच्छा नहीं लगता.
Many names will change in 2026 as well: शाजापुर के 11 गांवों का नाम बदला
एक हफ्ते बाद 12 जनवरी को कालापीपल में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम यादव ने शाजापुर के 11 गांवों का नाम बदल दिया था।
निपनिया हिसामुद्दीन – निपनिया देव
ढाबला हुसैनपुर- ढाबला राम
मोहम्मदपुर पवाड़िया -रामपुर पवाड़िया
खजूरी अल्लाहादाद- खजूरी राम
हाजीपुर- हीरापुर
मोहम्मदपुर मछनाई- मोहनपुर
रिछरी मुरादाबाद- रिछरी
खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलौंदा)- रामपुर
अनछोड़- ऊंचावद
घट्टी मुख्तियारपुर- घट्टी
शेखपुर बोंगी- अवधपुरी
देवास के 54 गांवों का नाम बदला
इसके बाद सीएम ने 10 फरवरी को देवास के पीपलरावां गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 54 गांवों के नाम बदलने के निर्देश दिए थे.
Many names will change in 2026 as well: इन 54 गांवों के नाम बदले
मुरादपुर – मुरलीपुर – हाटपिपल्या
हैदरपुर – हिरापुर – हाटपिपल्या
शमशाबाद – श्यामपुर – हाटपिपल्या
आमलाताज – आमला सिरमोर – हाटपिपल्या
हरजीपुरा – हर्षपुर – हाटपिपल्या
रांडीपुरा – रानीपुरा – हाटपिपल्या
इस्माईल खेडी – ईश्वरपुर – हाटपिपल्या
इलासखेडी – नाहरगढ़ – देवास
जलालखेडी – शिवगढ़ – देवास
मोचीखेड़ी – मोहनखेडा – देवास
इस्लाम नगर – ईश्वर नगर – देवास
मुरादपुर – कडवाखेडी – हाटपिपल्या
घटिया गयासुर – देवधाम घटिया – हाटपिपल्या
पीर पाडलिया – पवन पाडलिया – सोनकच्छ
चांदगढ़ – चंद्रगढ़ – टोंकखुर्द
नोसराबाद – अवधपुरी – सोनकच्छ
इस्लामपुरा मुंडला – रामपुर मुंडला – सोनकच्छ
खोनपुर पीपलिया – फार्म पीपलिया – सोनकच्छ
मोहम्मदपुर- मोहनपुर – देवास
अजिजखेड़ी – अजितखेड़ी- देवास
आजमपुर- अवधपुर- देवास
अलीपुर – रामपुर- देवास
बापचा नायता – बापचापुरा- देवास
नबीपुर – नयापुरा – देवास
मिर्जापुर- मीरापुर – हाटपिपल्या
अकबरपुर- अंबिकापुर – हाटपिपल्या
सालमखेड़ी – सावनखेडी – देवास
हेबतपुरा- हिम्मतपुरा- देवास
निजामडी – निरखेडी- टॉकखुर्द
फतेहपुरा खेड़ा – विजयपुर खेड़ा- टॉकखुर्द
फतनपुर – विजयपुर – टोंकखुर्द
कल्लूखेड़ी – कालुखेडी – टोंकखुर्द
मोहम्मद खेड़ा- मोहन खेडा- टोंकखुर्द
निपानिया हुर-हुर- निपानिया हर-हर- सोनकच्छ
मोहम्मद पुर- गंगा नगर- सोनकच्छ
मिरजापुर – मीरापुर – टोंकखुर्द
नोसराबाद – द्वारकापुरी- सोनकच्छ
रसूलपुर – रामपुर – देवास नगर
ईस्माइलखेडी- ईश्वरपुर – बागली
पिपल्या जान- खेडा पिपल्या- बागली
मौला- मोहनपुरा – खातेगांव
अजनास – अजयपुर- खातेगांव
तमखान- कान्हापुरा – खातेगांव
मिर्जापुर – मीरापुर- खातेगांव
संदलपुर – चंदनपुर – खातेगांव
सलामत पुरा- श्रीरामपुरा- सतवास
रेहमान पुरा- हनुमानपुरा- सतवास
सिंकदर खेडी – शिवखेडी- सतवास
फतेहगढ- विजयगढ- सतवास
मिर्जापुर – मीरापुर- उदयनगर
दावद- देवनगर- कन्नौद
मसनपुरा- मदनपुरा- कन्नौद
अतवास – अजयवास- सतवास
कांटाफोड- कांतापुर- कांटाफोड़
भोपाल के फंदा क्षेत्र का बदला नाम
भोपाल में 13 दिसंबर विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम यादव ने के दौरान बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब फंदा को ‘हरिहर नगर’ के नाम से जाना जाएगा|
इन 2 शहरों का भी नया नाम
गंजबासौदा का नाम बदला
24 नवंबर के कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव उनकी मांग को मानते हुए शहर का नाम ‘वासुदेव नगर’ करने की घोषणा की थी..
Many names will change in 2026 as well: मुलताई को भी मिला नया नाम
और साल के अंत में कुछ ही दिन पहले सीएम बैतूल जिले के दुसरे नंबर के शहर मुलताई का नाम बदलने की घोषणा की थी..
उन्होंने 23 दिसंबर को बैतूल मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के कार्य्रकम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इसकी घोषणा की थी..
मुलताई का नाम बदलकर वापस किया ‘मूलतापी’
सीएम ने घोषणा की कि मुलताई का नाम बदलकर वापस ‘मूलतापी’ किया गया..
सीएम मोहन यादव ने कटनी जिले का नाम बदलकर ‘कनकपुरी’ करने की इच्छा जताई थी.
कटनी का नाम बदलकर कनकपुर करने के बारे में बात की
सितंबर में, कटनी जिले के बरवारा में संदीपनी स्कूल के उद्घाटन और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लॉन्च के दौरान, डॉ. मोहन यादव ने कटनी का नाम बदलकर कनकपुर करने के बारे में बात की.
ऐसा इसलिए है, क्योंकि सरकार के अनुसार, जिले में सोने का भंडार है और जल्द ही माइनिंग शुरू की जाएगी.
जैसीनगर का नाम बदलने का विरोध
बता दें की 25 सितंबर को, सागर में जैसीनगर पंचायत में एक कार्यक्रम के दौरान, यह घोषणा की गई कि जैसीनगर का नाम बदलकर ‘जयशिवनगर’ किया जाएगा। इस घोषणा एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया..

