Importance OF Tulsi Mala: हिंदु धर्म में तुलसी की माला का विशेष महत्व है, इसे ‘तुलसा की कंठी’ भी कहा जाता है। भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरओं में यह विशेष महत्व रखती है। इस माला का प्रयोग ध्यान, साधना और पूजा में इसका उपयोग किया जाता है। बूढ़े बुजुर्ग अक्सर 108 मोतियों की तुलसी की माला लेकर भगवान के नाम का 108 बार जप करते हैं।
Read More: Vastu Dosh Remedies: भूलकर न रखें ये 5 टूटी चीजें, नहीं तो घर में पैदा हो सकता है वास्तु दोष!
आज हम आपको इस आर्टिकल में तुलसी की माला का महत्व, धारण करने के नियम, इसके फायदे के बारें में बताएंगे।
तुलसी की माला का महत्व…
तुलसी की माला को धारण करने से न सिर्फ आध्यात्मिक फायदे मिलते हैं, बल्कि इसको धारण करने से मानसिक शांति की अनुभूति होती है और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

यह माला भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय होती है। वो भी इस माला को धारण करते हैं। विशेष रुप से पंडितों और साधुओं को इस माला को धारण किए हुए देखा जाता है।
माला को धारण की विधी…
- माला को धारण करने से पहले ये देख ले वो माला सही है या नहीं उसके कोई मोती टूटे तो नहीं हैं।
- इसे धारण करने से पहले खुद को शुद्ध करें नहाकर , साफ-सुथरे कपड़े पहनकर इस माला को धारण करें।
- माला पहनने का शुभ समय सुबह का टाइम होता है। सुबह के समय इसे धारण करने से इसकी पवित्रता बनी रहती है। और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।
- अगर एक बार माला धारण कर लें तो फिर इसे नहीं उतरना चाहिए, इसे पूरे दिन पहने रहना शुभ माना जाता है।

क्या हैं इस माला को धारण करने के फायदे…
- तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।
- इस माला को धारण करने से आस-पास की निगेटिविटी पास नहीं आती और आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं।
- तुसली माला धारण करने से मानसिक शांति मिलती है। ध्यान केंद्रित करने में सहायक होता है।
- मान्यता के अनुसार, यह माला धार्मिक और सच्चे विश्वास का प्रतीक है।

माला धारण करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान…
- माल को समय- समय पर धोते रहें। इसे आराम से धोएं, जिससे ये टूटे न और फिर सूखे कपड़े से पोछे।
- कभी भी माला को किसी अशुद्ध स्थान पर न रखे। इसे हमेशा पूजा घर या साफ -सुथरी जगह में रखें।
- माला पहनते ही भगवान की पूजा करें, माला को हाथ में लेकर भगवान का नाम जप करें। ऐसा करना काफी शुभ होता है।
- माला पहनते समय सभी नियमों का पालन करें, अपने से माला को कभी न कटें और अगर माला टूट जाए तो उसको अच्छे संभाल कर साफ जगह पर रखे।

