shani dev puja vidhi: सनातन धर्म में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है। वे कर्मफलदाता हैं और व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते ही हैं।
shani dev puja vidhi: शनि देव का स्वरूप
भोपाल निवासी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र हैं, शनि देव। छाया के पुत्र होने से उनका रंग काला है. उनकी सावारी कौआ हैं। संसार में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है।
शनि देव की पूजा विधि
स्नान और संकल्प:
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पहले शनिदेव की पूजा का संकल्प लें।
पूजा स्थल पर शनिदेव का चित्र स्थापित करें:
पूजा स्थल को स्वच्छ रखें और वहां शनिदेव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। अच्छा है कि शनि मंदर चले जाएं।
सरसों का तेल और काले तिल का उपयोग:
शनिदेव को तिल का तेल, काले तिल, काले वस्त्र, नीले फूल, उड़द दाल और लोहे की वस्तुएं अर्पित करें।
दीपक और धूप:
तिल के तेल का दीपक जलाएं और धूप जलाएं।
मंत्र जाप:
‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’
या शनि के वैदिक मंत्रों का जाप करें। शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी होता है।
भोग अर्पित करें:
शनिदेव को उड़द दाल की खिचड़ी, तिल के लड्डू या अन्य सात्विक भोग अर्पित करें।
दान:
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द दाल, तेल, वस्त्र, जूते-चप्पल आदि का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये दान शनिवार को करें।
पीपल की पूजा:
पीपल के वृक्ष की पूजा करें और उस पर जल चढ़ाएं, शनिवार शाम को तिल का तेल का दीपक जलाएं।
हनुमान जी की पूजा:
शनिदेव हनुमान जी के भक्तों को कभी परेशान नहीं करते। इसलिए, शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा करना भी लाभकारी होता है।
ध्यान रखें- शनिदेव की पूजा करते समय कभी उनके मुख के आगे न रहे, शनि दर्शन भी साइड से करें।
शनि देव के प्रभाव और उपाय
शनि दोष: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की महादशा और साढ़ेसाती को कठिन माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को मानसिक तनाव, शारीरिक कष्ट और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
- हनुमान चालीसा का पाठ: शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनके कष्टों में कमी आती है।
- पीपल वृक्ष की पूजा: शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
- शनि यंत्र की पूजा: शनि यंत्र की पूजा करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है।
- उड़द दाल और तिल का दान: शनिवार के दिन उड़द दाल और तिल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
- काले वस्त्र पहनना: शनिवार के दिन काले वस्त्र पहनने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
शनि देव की पूजा विधि और उपायों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में शांति, समृद्धि और न्याय की प्राप्ति कर सकता है। शनि देव के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
FAQs:
शनि देव की पूजा कब करनी चाहिए?
शनिवार के दिन शनि देव की पूजा विशेष रूप से लाभकारी होती है।
शनि दोष के क्या उपाय हैं?
हनुमान चालीसा का पाठ, पीपल वृक्ष की पूजा, शनि यंत्र की पूजा