Navratri Friday Remedies for Success: इन दिनों हिंदु धर्म का विशेष त्योहार शारदीय नवरात्रि की चारों तरफ धूम मची है। जगह – जगह पर मां दुर्गा, मां काली सहित 9 देवियों के अलग – अलग स्वरुप विराजमान हैं। नवरात्रि का त्योहार हर किसी के लिए विशेष होते हैं। ऐसे में शुक्रवार यानी की 26 सितंबर पांचमी का दिन बेहद शुभ है।
Read More: Navratri Do’s & Don’ts: इन कामों को करने से बचें, वरना नहीं मिलेगी माता रानी की कृपा…
ज्योतिष के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से करियर, बिजनेस और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में..

आर्थिक तरक्की के लिए हल्दी और सिक्के का उपाय…
यादि आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी हो जाए। उसमें वृद्धि हो तो उसके लिए आप इस शारदीय नवरात्रि पर शुक्रवार के दिन हल्दी की 5 गांठें और 1 रुपये का सिक्का पीले कपड़े में बांधकर घर के मंदिर में रख दें। जब आपका जलाया दीपक अपने आप बुझ जाए तो उस कपड़े को तिजोरी या अलमारी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
लक्ष्मी कृपा पाना चाहते हैं तो करें ये उपाय…
धन और समृद्धि की चाहत है तो शुक्रवार को स्नान के बाद हल्दी घोलकर घर के मुख्य दरवाजे पर छोटे- छोटे पैरों के निशान और दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर की तिजोरियां धन से भरी रहती हैं।

बिजनेस में पाना चाहते हैं सफलता?
अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यापार बढ़े तो शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही उनके सामने चंदन की धूपबत्ती जलाएं और अपने व्यापार में प्रगति के लिए भगवान से सच्चे दिल से प्रार्थना करें।
दांपत्य जीवन में सुखमय बना रहें तो लगाएं खीर का भोग…
अगर पति और पत्नी के बीच आएं दिन मतभेद होता हैं, तो शुक्रवार को दूध और चावल की खीर बनाकर उसमें थोड़ा केसर डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। साथ ही मंत्र ‘माधवाय नम:’ का जाप करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।

पढ़ाई और विदेश यात्रा में सफलता के लिए जाप करें मंत्र?
विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन दिक्कतें आ रही हैं, तो शुक्रवार को माता – पिता का आर्शीवाद लेकर देवगुरु बृहस्पति के मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नमः’ का जाप करें। इससे शिक्षा और विदेश यात्रा से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं।
कार्य सफलता के लिए करे नारायण मंत्र का जाप..
सुबह स्न्नान करें फिर बाद में भगवान विष्णु के नारायण रुप का ध्यान करें और मंत्र ‘ॐ नमो भगवते नारायणाय’ क 11 बार जाप करें। इससे आपका हर काम सही ढंग से सम्पन्न होगा।

