Hanuman Mandir Bhopal: भोपाल से लगभग 59 किलोमीटर दूर रायसेन जिले की बरेली तहसील के पास छींद में एक मंदिर स्थित है, जिसे ‘छींद धाम’ कहते हैं। यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है और भक्तों के बीच खास पहचान रखता है।
कैसे हुआ मंदिर का निर्माण?
यहां के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि जब उस स्थान में खेती होती थी तब खेती करते समय, एक किसान को हनुमान जी की मूर्ति मिली, जिसे उन्होंने वहीं एक छोटी सी मढ़िया बनाकर स्थापित कर दिया। धीरे-धीरे यह मंदिर एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो गया। और अब वो छोटी सी मंदिर विशाल मंदिर बन चुकी है।

लगातार आओं 5 मंगलवार मिलेगी कृपा
मान्यता है कि, यहां भक्त हनुमान जी को ‘दादाजी’ कहकर पुकारते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति लगातार पांच मंगलवार यहां हाजिरी लगाता है और श्रद्धा से भगवान से प्रार्थना करता है, तो बजरंगबली उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। कुछ भक्तों के अनुसार, छींद धाम जाकर हनुमान जी के दर्शन करने से कई गंभीर बीमारियां जैसे टीबी,लकवा, यहां तक कि कैंसर रोग भी बजरंगबली की कृपा से ठीक हो जाते हैं।
वहीं जब भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है, तो वो मंदिर में अपने स्थिति के हिसाब से भगवान को भोग लगाते है। और कई श्रद्धालु वहां भंडारे का आयोजन करते है।

‘दादा जी’ कहकर पुकारते है भक्त
यहां भक्त हनुमान जी को ‘दादाजी’ कहकर पुकारते हैं। इस मंदिर की स्थापना की कहानी काफी रोचक है, यहां के निवासी बताते है कि यह मंदिर लगभग 200 साल से भी पहले का है। यहां हनुमान जी की विशाल मूर्ति विराजमान है।
भोपाल से 59 किलोमीटर दूर है रायसेन
छिंद धाम हनुमान मंदिर, जो भोपाल से लगभग 59 किलोमीटर दूर रायसेन जिले की बरेली तहसील से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। आप भोपाल-जबलपुर एनएच-12 से मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज, गोहरगंज होते हुए बरेली से सीधे छिंद धाम पहुंचा जा सकता है।

